सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   head constable accused DSP of framing him in false smack case and posted it on his Facebook page In Jind

Haryana: डीएसपी पर हेड कॉन्स्टेबल ने लगाए स्मैक के झूठे केस में फंसाने के आरोप, फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Feb 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

कैथल एसपी उपासना सिंह ने बताया कि आज सुबह ही हमारी नॉलेज में सुनील संधू का मामला सामने आया। सुनील ने सोशल मीडिया पोस्ट में कलायत डीएसपी का नाम लिखा हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। गुहला डीएसपी कुलदीप बेनीवाल को जांच के आदेश दिए हैं।

head constable accused DSP of framing him in false smack case and posted it on his Facebook page In Jind
हेड कॉन्स्टेबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कैथल में एक हेड कॉन्स्टेबल की ओर से कलायत डीएसपी पर स्मैक के झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। अपनी फेसबुक पेज पर पोस्ट डाल कर ये आरोप हेड कॉन्स्टेबल ने लगाए है। एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात सुनील संधू ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा कि प्रशासन के कहने पर ही नशे के खिलाफ अभियान चलाया। अब कलायत डीएसपी ललित यादव उसे नशा बेचने के केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने जिंदगी में कभी रिश्वत तक नहीं ली। उधर, हेड कॉन्स्टेबल की इस पोस्ट के बाद कैथल एसपी उपासना सिंह ने मामले की जांच गुहला डीएसपी कुलदीप बेनीवाल को सौंप दी है। 

Trending Videos


रात को 11:13 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट की
हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू ने सोमवार रात 11:13 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा- "मैंने प्रशासन के कहने पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया था। अब मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं सच का साथ दूं या झूठ का? मुझे धमकियां मिल रही हैं। मेरा साथ कौन देगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं
संधू ने आगे लिखा- मेरा भी परिवार है। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। और आज तो हद हो गई, कलायत डीएसपी विकास ललित यादव ने मुझे झूठे केस में, स्मैक बेचने के केस में फंसाने की धमकी दी। एक उच्च अधिकारी के सामने, दोस्तों, क्या करूं? क्या न करूं, समझ से परे है। परिवार इजाजत नहीं दे रहा अगर मैं झूठ बोलूं। मैं भगत सिंह का वंशज हूं, मेरा जमीर मर जाएगा। झूठ बोलूं तो मेरा नार्को टेस्ट करवा लो।

कभी जीवन में कोई रिश्वत नहीं ली
उन्होंने कहा कि मैंने कभी जीवन में कोई रिश्वत नहीं ली, न कभी किसी इंसान या मुलाजिम का बुरा चाहा। मेरे नौकरी के काल में या सार्वजनिक जीवन में कभी किसी से चाय तक पी हो तो सामने आओ, मुझे सजा दो। क्या करूं? क्या न करूं? समझ में नहीं आ रहा। काफी दिनों से चैन की नींद नहीं सो पाया। रात को चिट्टा बेचने वाले दिखते हैं, युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले दिखते हैं। उनका नाश हो। अगर जीवन में कभी किसी का दिल दुखाया हो तो मुझे माफ करना।

डीएसपी को जांच सौंपी गई
कैथल एसपी उपासना सिंह ने बताया कि आज सुबह ही हमारी नॉलेज में सुनील संधू का मामला सामने आया। सुनील ने सोशल मीडिया पोस्ट में कलायत डीएसपी का नाम लिखा हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। गुहला डीएसपी कुलदीप बेनीवाल को जांच के आदेश दिए हैं। सुनील संधू अपने परिवार के साथ कैथल में ही रहते हैं। घर में उनकी पत्नी, 2 बच्चे और मां हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है। वह कॉन्स्टेबल के तौर पर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। इसके बाद वह हेड कॉन्स्टेबल प्रमोट हुए। पौधे लगाने का काम काफी समय से कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed