सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A fraudster posing as a BSF jawan duped a woman of Rs 1.25 lakh and a gold chain

Bhopal News: जीवनसाथी एप पर बीएसएफ जवान बनकर आरोपी ने की ठगी, युवती के सवा लाख रुपये और सोने की चेन हड़पी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में जीवनसाथी एप पर बीएसएफ जवान बनकर एक जालसाज ने युवती से 1.20 लाख रुपये और सोने की चेन ठग ली। पैसे वापस मांगने पर आरोपी फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

A fraudster posing as a BSF jawan duped a woman of Rs 1.25 lakh and a gold chain
साइबर ठगी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

जीवनसाथी एप पर हुई पहचान के बाद एक युवक ने खुद को बीएसएफ का जवान बताकर 27 वर्षीय युवती से सवा लाख रुपये और सोने की चेन ठग ली। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने दूरी बना ली और मोबाइल बंद कर लिया। भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, कुछ महीने पहले युवती की पहचान जीवनसाथी एप के माध्यम से एक युवक से हुई थी। युवक ने स्वयं को बीएसएफ का जवान बताया। दोनों के बीच अक्तूबर से व्हाट्सएप के जरिए बातचीत शुरू हुई और शादी को लेकर चर्चा होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल आकर पैसे देने का आश्वासन दिया
इसी दौरान आरोपी ने युवती को बताया कि उसकी पोस्टिंग सियाचीन में होने वाली थी। उसने झूठी कहानी गढ़ते हुए कहा कि उसने खुद को गोली मार ली, जिसके कारण उसे छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया और उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है। आरोपी ने जुर्माना भरने के लिए पैसों की जरूरत बताते हुए युवती से मदद मांगी।

विश्वास में आकर युवती ने उसे एक महीने के लिए उधार के तौर पर 1 लाख 20 हजार रुपये भेज दिए। करीब एक माह बाद जब युवती ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे दिल्ली आकर पैसे लेने के लिए कहा। युवती दिल्ली पहुंची, लेकिन वहां भी आरोपी ने रकम नहीं लौटाई और अगले महीने भोपाल आकर पैसे देने का आश्वासन दिया।

आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया
इस दौरान आरोपी ने यह कहकर युवती की सोने की चेन भी ले ली कि यात्रा के दौरान जेवर पहनना सुरक्षित नहीं होता। इसके बाद युवती भोपाल लौट आई। जब उसने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। काफी प्रयासों के बाद संपर्क न होने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed