सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC Colony in Shambles: Broken Roads, Fear of Accidents

Jind News: डीसी कॉलोनी बदहाल, टूटीं सड़कें, हादसे का डर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
DC Colony in Shambles: Broken Roads, Fear of Accidents
17जेएनडी27-डीसी कॉलोनी में बदहाल पड़ी सड़क। संवाद - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
जींद। शहर की डीसी कॉलोनी काफी समय से बदहाल है। जगह-जगह सड़कें टूटी हैं और धूल उड़ती रहती है। रात के समय यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। उबड़-खाबड़ सड़कों की वजह से रात में हादसे का डर रहता है।
Trending Videos

कॉलोनी निवासी जगरूप, रामबिलास, सचिन, सतबीर शर्मा का कहना है कि शहर में जब पॉश इलाके का यह हाल है तो बाकी क्षेत्रों की स्थिति कैसे होगी। छह माह पहले पेयजल लाइन डालने के लिए कॉलोनी की सड़कों को खोदा गया था लेकिन अभी तक न तो पाइप लाइन बिछाई गई और न ही खोदी गई खाई को भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दिनों में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं। अब यहां से गुजरने वाले लोगों को धूल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान
कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है। दिनभर यहां कुछ आवारा किस्म के युवक घूमते रहते हैं जिससे महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है। कई महिलाओं ने बताया कि अब अकेले बाहर निकलना बंद कर दिया है। शाम को असुरक्षित महसूस होता है।

प्रशासन को होना चाहिए गंभीर
छह माह पहले खोदी गई खाई को भरा नहीं गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए खोदी गई मिट्टी भी बिखरी पड़ी है। वहां से वाहन गुजरते समय धूल उड़ती है जो कि आसपास के क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। सड़कें भी उबड़ खाबड़ है। प्रशासन को कॉलोनी की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। -अधिवक्ता सत्येंद्र दबलैन, कॉलोनीवासी
वर्जन
डीसी कॉलोनी में जो सड़क टूटी हुई हैं। उनकी एक सप्ताह में मरम्मत कर दी जाएगी। इसके अलावा विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी समाधान करवाया जाएगा। -आरके नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंड आर, जींद

17जेएनडी27-डीसी कॉलोनी में बदहाल पड़ी सड़क। संवाद

17जेएनडी27-डीसी कॉलोनी में बदहाल पड़ी सड़क। संवाद- फोटो : bishnah news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article