फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to open portal for re-admission to vacant seats

Jind News: खाली सीटों पर पुन दाखिला पोर्टल खोलने की मांग

Mon, 17 Aug 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demand to open portal for re-admission to vacant seats
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर पुन दाखिला पोर्टल खोलने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है। एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लो ने कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेने के इच्छुक हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा है। जब विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं तो उन्हें रिक्त छोड़ना विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय दोनों के हित में नहीं है। खाली सीटों पर दाखिले के लिए जल्द ऑनलाइन पोर्टल खोला जाना चाहिए। विश्वविद्यालय सभी विभागों में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी सार्वजनिक करे और दोबारा आवेदन का अवसर दे। कई विद्यार्थी परिणाम देर से आने या अन्य कारणों से पहले आवेदन नहीं कर पाए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed