फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District executive committee of Haryana School Education Officers Association constituted, Wazir Dalal becomes district president

Jind News: हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी गठित, वजीर दलाल बने जिलाध्यक्ष

Fri, 14 Aug 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
District executive committee of Haryana School Education Officers Association constituted, Wazir Dalal becomes district president
13जेएनडी12: हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदा​धिकारी
जींद। जींद। हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन की ओर से सीएमईईई जीएसएसएस, ढाठरथ के प्रधानाचार्य वजीर दलाल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जीएसएसएस, ढिगाना के प्रधानाचार्य डॉ. कुलबीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी में जीएसएसएस, झांझ कलां की प्रधानाचार्या विनिता गुप्ता और जीएसएसएस, अहिरका के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र गौड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जीएसएसएस, सिंगवाल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मलिक महासचिव, जीएसएसएस, बधाना के प्रधानाचार्य दिलबाग ढांडा सचिव और जीएसएसएस, खांडा के प्रधानाचार्य अशोक सैनी संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सीएमईईई जीएसएसएस, मोरखी के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम दास को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। डीआईईटी, ईक्कस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. जगमहेंद्र सिंह को प्रेस सचिव-1 तथा एसडीएस जीएचएस, दरियावाला के हेड मास्टर रमेश धारीवाल को प्रेस सचिव-2 नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात ब्लॉकों में भी नियुक्त किए अध्यक्ष
एसोसिएशन की ओर से जिले के सात ब्लॉकों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। अलेवा ब्लॉक में जीएमएसएसएस शामदो की प्रधानाचार्य ताराबाई, जींद ब्लॉक में जीएसएसएस ईगराह की प्रधानाचार्या संतोष आर्या, जुलाना ब्लॉक में जीएसएसएस गतौली के प्रधानाचार्य संदीप जैन और नरवाना ब्लॉक में पीएमश्री जीएसएसएस पिपलथा के प्रधानाचार्य डॉ. भूप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में जीएसएसएस गांगोली के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह, सफीदों ब्लॉक में जीएमएसएसएस सफीदों के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह और उचाना ब्लॉक में एसपीआर जीएसएसएस उचाना खुर्द के प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्रनाथ को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed