{"_id":"6a7e280f8e14a54a9a0abdd8","slug":"patriotic-fervor-displayed-in-the-full-dress-rehearsal-of-independence-day-celebrations-jind-news-c-199-1-sroh1006-158444-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जोश
विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी13-नई अनाज मंडी में फुल ड्रैस रिहर्सल पर मार्च-पास्ट की सलामी लेते हुए डीसी डॉ. वै
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर की नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर वीरवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च-पास्ट की सलामी ली। इस दौरान समारोह की व्यवस्थाओं और तैयारियों का अंतिम जायजा लिया गया।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने परेड टुकड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
डीसी ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले वह गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल में डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस महिला एवं पुरुष, होमगार्ड, राजकीय महाविद्यालय, एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की एनसीसी जूनियर डिविजन, प्रजातंत्र के प्रहरी और हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, नगराधीश मोनिका रानी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी मौजूद रही।