{"_id":"6a3440042588366cb204d31c","slug":"drinking-water-system-started-on-the-first-floor-of-the-civil-hospital-roster-made-for-cleaning-the-womens-toilet-jind-news-c-199-1-sroh1009-155314-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल के प्रथम तल पर शुरू हुई पेयजल व्यवस्था, महिला शौचालय की सफाई के लिए बना रोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल के प्रथम तल पर शुरू हुई पेयजल व्यवस्था, महिला शौचालय की सफाई के लिए बना रोस्टर
विज्ञापन
18जेएनडी22: नागरिक अस्पताल के नए भवन के प्रथम तल पर मरीजों की सुविधा के लिए रखे गए पानी के कैंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के निरीक्षण के दो दिन बाद वीरवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। कैंपर रखवाकर पेयजल व्यवस्था शुरू कर दी गई है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। अस्पताल में पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को कुछ हद तक राहत भी मिली।
सोमवार को डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य कमियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। डीसी के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
अस्पताल के नए भवन के प्रथम तल पर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यहां पानी के कैंपर रखवाकर पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी है। इससे गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को राहत मिलने लगी है।
विज्ञापन
इसके अलावा महिला शौचालयों में साफ-सफाई को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर अस्पताल प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है। संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से शौचालयों की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों और महिलाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उपायुक्त की ओर से निरीक्षण के दौरान जो भी निर्देश दिए गए थे, उन सभी पर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया गया है। अन्य कमियों को भी जल्द दूर किया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बाक्स
अस्पताल में डीसी के निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली थी। उनको दुरूस्त किया जा रहा है। महिला शौचालय की साफ सफाई, नए भवन के प्रथम तल पर पानी के कैंपर समेत कई अन्य कार्य शुरू करवा दिए हैं ताकि मरीजों को परेशानी न रहे। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
18जेएनडी22: नागरिक अस्पताल के नए भवन के प्रथम तल पर मरीजों की सुविधा के लिए रखे गए पानी के कैंपर। संवाद
18जेएनडी23: नागरिक अस्पताल में महिला शौचालय पर लगाया गया ड्यूटी रोस्टर। संवाद