{"_id":"60e348c18ebc3e9e92248b44","slug":"during-the-lockdown-last-year-the-normal-bus-pass-holders-will-have-rupees-jind-news-rtk61625434","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सामान्य बस पास धारकों के रुपये होंगे रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सामान्य बस पास धारकों के रुपये होंगे रिफंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। पिछले साल बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 के अंत में लॉकडाउन लगा था। इस दौरान रोडवेज परिवहन सेवा भी बंद थी। संक्रमण की स्थिति में थोड़ा बहुत सुधार होने के बाद सरकार ने जून महीने में बसों के चलाए जाने के आदेश दिए थे। अब मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं कि वह प्रार्थी जो पिछले साल लॉकडाउन में बसों का परिचालन नहीं होने के कारण 21 मार्च से लेकर 31 मई तक रियायती बस पास का उपयोग नहीं कर पाया था तो उसे सभी औपचारिकता के बाद राशि वापस की जाएगी। आठ हजार रुपये तक की राशि को डिपो स्तर पर ही वापस किया जाएगा। वहीं आठ हजार रुपये से ज्यादा की राशि बनती है तो उसकी राशि मुख्यालय से राशि रिफंड हो पाएगी।
डिपो में अभी केवल सामान्य पास धारकों के पैसे लौटाने को लेकर ही निर्देश आए हैं। जींद में 150 पास धारकों को करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि डिपो द्वारा वापस की जाएगी। ऐसे में इन पास धारकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के तीन महीने, छह महीने और साल भर के पास बनाए जाते हैं। वहीं सामान्य श्रेणी के मासिक पास बनाए जाते हैं। एक महीने के लिए बनाए जाने वाले पास पर 20 टिकट के रुपये की छूट मिल जाती है। 60 टिकट की जगह पर 40 टिकट के रुपये ही पास धारक को रोडवेज कार्यालय में जमा करवाने होते हैं। फिलहाल सामान्य पासधारकों के पैसे रिफंड किए जाएंगे।
21 मार्च से 31 मई तक के सामान्य पास धारकों के रुपये होंगे रिफंड
मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 21 मार्च 2020 से लेकर 31 मई 2020 तक लॉकडाउन के दौरान जिन सामान्य पास धारकों ने बस पास का प्रयोग नहीं कर पाए थे, उनके रुपये रिफंड होंगे। आठ हजार रुपये तक की राशि को डिपो स्तर पर ही वापस किया जाएगा। वहीं आठ हजार रुपये से ज्यादा की राशि बनती है तो उसकी राशि मुख्यालय से राशि रिफंड हो पाएगी।
अभी केवल सामान्य पास धारकों के रुपये रिफंड जारी करने का पत्र मुख्यालय से जारी हुआ है। जिसका पास बना हुआ है, उसे अपने पास की फोटो कॉपी और एक आवेदन लिखकर डिपो के लिपिक कार्यालय में जमा करवानी होगी। पास होल्डर के कागजों का मिलान कर उसे रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
-वीरेंद्र सिंह, टीएम, जींद डिपो।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X