फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   partition horror memorial day today

Jind News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आज...आज भी चमनलाल की आंखों में जिंदा है बंटवारे का दर्द

Fri, 14 Aug 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
partition horror memorial day today

विज्ञापन
सुशील टुर्ण
जींद। भारत-पाकिस्तान विभाजन को भले ही 79 साल होने जा रहे हों लेकिन 98 वर्षीय चमनलाल ग्रोवर के जेहन में 1947 के वे भयावह दिन आज भी ताजा हैं। महज 12 साल की उम्र में मुलतान जिले की बीरवाला तहसील के गांव बारहचिटा से उजड़ने का दर्द उन्होंने अपनी आंखों से देखा था।
चमनलाल बताते हैं कि दंगों की आहट के बीच भी उस समय उनके गांव में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा इतना मजबूत था कि दोनों समुदाय एक-दूसरे की सुरक्षा के लिए साथ खड़े रहे। गांव में करीब 300 मकान थे जिनमें लगभग 200 मकान मुस्लिम समुदाय के थे। चमनलाल अब गांधी नगर में रहते हैं।
विज्ञापन

उस समय गांव में अखबार नहीं आते थे। आसपास के गांवों से दंगों की खबरें मिलने लगीं तो ग्रामीणों ने मिलकर सुरक्षा की रणनीति बनाई। आठकस्सी गांव में डेरा डालकर तय किया गया कि बाहरी हमलावरों का मुकाबला सभी मिलकर करेंगे। घरों की छतों पर गर्म तेल रखा गया और रातभर ग्रामीण पहरा देते रहे। कुछ लोग गांव में दंगा करने पहुंचे लेकिन ग्रामीणों की एकजुटता देखकर लौट गए। बाद में गोरखा पुलिस ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 1947 में चमनलाल परिवार के साथ पुलिस सुरक्षा में खानेवाल से ट्रेन के जरिये कैथल पहुंचे। कैथल में उन्हें तीन दिन रखा गया। उनसे पहले कैथल पहुंची एक ट्रेन में दंगों के घायल लोग भरे हुए थे। उनके कटे हाथ-पैर और जख्मी यात्रियों का दृश्य आज भी स्मृतियों में कोंध उठता है।

तीन महीने कुरुक्षेत्र, फिर हिसार में मिली नई जिंदगी
कैथल में तीन दिन रुकने के बाद परिवार करीब तीन महीने कुरुक्षेत्र में रहा और फिर हिसार पहुंचा। वहां रहने के लिए महज दस फीट का कमरा मिला। चमनलाल बताते हैं कि परिवार पाकिस्तान से सिर्फ तन पर पहने कपड़ों के साथ निकला था। घर के गहने-जेवर मिट्टी में दबाकर छोड़ने पड़े। पुश्तैनी घर, सामान और जमीन पीछे छूट गए। सरकार की ओर से उन्हें कभी कोई विशेष सहायता नहीं मिली।


परिवार ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में हासिल किया मुकाम
हिसार में उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और दसवीं तक शिक्षा हासिल की। वर्ष 1955 में शिक्षक बने और 1965 में रेलवे में स्टेशन मास्टर की नौकरी मिली। इसके साथ हैचरी का व्यवसाय भी शुरू किया। परिवार ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल किया। उनकी तीन बेटियां डॉक्टर हैं। उनके दो बेटों में से एक व्यवसायी है जबकि दूसरा बेटा डॉक्टर है। उनकी एक पुत्रवधू भी चिकित्सक हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी चमनलाल के जेहन में विभाजन के वे दिन और अपने पुश्तैनी घर को छोड़ने की पीड़ा आज भी साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed