सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Educate students about the dangers of worm infection

Jind News: विद्यार्थियों को बताए कृमि संक्रमण के खतरे

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Educate students about the dangers of worm infection
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में युवा रेडक्रॉस इकाई की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को एल्बेंडाजोल टैबलेट वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हैं। उप प्राचार्य रणधीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण के खतरों, जैसे शारीरिक कमजोरी, खून की कमी और कुपोषण के बारे में विस्तार से बताया गया। रेडक्रॉस काउंसलर अमन नैन कहा कि एकाग्रता और सफलता के लिए स्वस्थ शरीर आधारशिला है। उन्होंने हाथ धोने की आदत और व्यक्तिगत साफ-सफाई पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed