सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farm sheds to be constructed in Julana area at a cost of Rs 11.36 crore

Jind News: जुलाना क्षेत्र में 11.36 करोड़ रुपये से बनेंगे खेतों के खाल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farm sheds to be constructed in Julana area at a cost of Rs 11.36 crore
फोटो 17जेएनडी21-कैप्टन योगेश बैरागी
विज्ञापन
जुलाना। विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए सौगात देते हुए सरकार ने माइक्रो इरिगेशन एंड कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत खाल निर्माण के लिए 11.36 करोड़ रुपये जारी किए हैं। हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं जुलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 19 जुलाई 2025 को जुलाना विधानसभा में आयोजित विकास रैली के दौरान की गई घोषणा का हिस्सा है। क्षेत्र के तीन गांवों में खाल निर्माण का कार्य किया जाएगा। विभागीय विभाजन के तहत जींद डिवीजन में आने वाले गोसांई खेड़ा गांव में 4.18 करोड़ रुपये की लागत से खाल का निर्माण होगा, जबकि रोहतक डिवीजन के अंतर्गत आने वाले पौली और देवरड़ गांवों में 7.18 करोड़ रुपये की लागत से खाल बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed