{"_id":"6a96f1e2d9d6e419750b51b9","slug":"head-constable-attacked-with-an-iron-rod-in-narwana-jind-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीद: नरवाना में हेड कांस्टेबल पर सरिए से हमला, सिर फटा; पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीद: नरवाना में हेड कांस्टेबल पर सरिए से हमला, सिर फटा; पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस
Tue, 01 Sep 2026 09:10 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:10 PM IST
सार
डायल 112 की टीम एक पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी विनोद कुमार के सिर पर सरिए से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी विनोद कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद जिले के नरवाना में अपोलो चौक के पास बुधवार शाम हेड कांस्टेबल पर एक व्यक्ति ने सरिए से हमला कर दिया। दरअसल, डायल 112 की टीम एक पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी विनोद कुमार के सिर पर सरिए से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार, अपोलो चौक निवासी बलवान सिंह ने अपने बेटे श्यामलाल के साथ झगड़े की सूचना डायल 112 को दी थी। करीब 5:15 बजे ईआरवी-374 मौके पर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान श्यामलाल ने सरिए से ईएचसी विनोद कुमार के सिर पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि डायल 112 के कर्मी पर हमला कर चोट पहुंचाने की सूचना मिली थी। आरोपी के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।