{"_id":"6a7a34be5a4983ca8e0f20c8","slug":"jagdish-bhardwaj-became-the-president-of-the-new-food-grain-dealers-welfare-association-for-the-second-time-jind-news-c-199-1-sroh1009-158245-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जगदीश भारद्वाज दूसरी बार बने दी न्यू फूड ग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जगदीश भारद्वाज दूसरी बार बने दी न्यू फूड ग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन
10जेएनडी07: शहर की अनाजमंडी में प्रधान पद को लेकर विचार विमर्श करते हुए आढ़ती। स्रोत: आढ़ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नई अनाज मंडी की दी न्यू फूड ग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आढ़तियों ने सर्वसम्मति से जगदीश भारद्वाज को दूसरी बार एसोसिएशन का प्रधान चुना। सोमवार को राधा कृष्ण धर्मशाला में कलीराम मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 140 से अधिक आढ़तियों ने भाग लिया।
बैठक में निवर्तमान प्रधान सुशील सिहाग ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। मार्केट कमेटी चेयरमैन एवं आढ़ती मनीष गोयल ने प्रधान पद के लिए जगदीश भारद्वाज के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका उपस्थित आढ़तियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
भारद्वाज इससे पहले भी दो वर्ष तक एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। आढ़तियों ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में उन्होंने मंडी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आढ़तियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया। इसी के चलते उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
बैठक में नवनियुक्त प्रधान को नई कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया। भारद्वाज ने सभी आढ़तियों का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और आढ़तियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास करेंगे।