सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jail warden falls from tower in district jail, body found covered in blood

Jind News: जिला कारागार में टावर से गिरे जेल वार्डन, खून से लथपथ मिला शव

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jail warden falls from tower in district jail, body found covered in blood
विज्ञापन
जींद। जिला कारागार में निगरानी टावर से गिरकर सोमवार रात 47 वर्षीय जेल वार्डन परमजीत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार को पुलिस ने जेल वार्डन के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

रोहतक जिले के गांव कन्हेली निवासी परमजीत (47) जिला कारागार में जेल वार्डन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार रात परमजीत शाम को छह से रात दस बजे डयूटी पर जेल के वाच टावर नंबर-3 पर गए थे जो कि संदिग्ध हालत में नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का रात को उस समय पता चला जब डयूटी बदलने पर दूसरे जेल वार्डन कुशलपाल टावर पर पहुंचे। जब टावर के गेट को खोला तो परमजीत खून से लथपथ पड़े थे। सिर में चोट लगी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक दीपक, उपाधीक्षक सुरेंद्र और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। परमजीत की 23 साल नौकरी हो चुकी थी।
जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि जेल वार्डन के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। टावर के अंदर सीढ़ियों से गिरकर वार्डन की मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed