{"_id":"62b1d4f8d6a52776e33f3e35","slug":"khap-panchayats-mobilized-against-agneepath-scheme-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ विरोध: हरियाणा में योजना के खिलाफ लामबंद हुए खाप प्रतिनिधि, बोले- वापस नहीं हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ विरोध: हरियाणा में योजना के खिलाफ लामबंद हुए खाप प्रतिनिधि, बोले- वापस नहीं हुई तो होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के जींद में 70 खाप प्रतिनिधियों की महापंचायत में निर्णय लिया गया कि योजना वापस नहीं हुई तो आंदोलन होगा। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार युवाओं को जवान की बजाय मजदूर बनाने पर तुली है। 23 को सभी जिलों में राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन दिए जाएंगे।
महापंचायत में पहुंचे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी। कमेटी का निर्णय सुनाते कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला। विभिन्न खापों के प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
अग्निपथ योजना को लेकर करीब 70 खाप प्रनिनिधियों की महापंचायत में अधिकतर खाप प्रतिनिधियों ने इस योजना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को जवान की बजाय मजदूर बनाने पर तुली है। सहमति से निर्णय लिया गया कि इस योजना के विरोध में कल (23 जून) को जिला मुख्यालयों पर डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर इसे वापस लेने की मांग की जाएगी। यदि ये वापस नहीं हुई तो युवाओं के नेतृत्व में धरने और आंदोलन होंगे। युवाओं से सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की सलाह भी दी। आज सांपला में भी महापंचायत होगी, जिसमें जींद से दस लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा।
Trending Videos
हरियाणा के जींद शहर की जाट धर्मशाला में हुई महापंचायत का आयोजन युवा नेता अनीश और संदीप ने किया। अध्यक्षता अर्जुन अवार्डी कैप्टन चांदराम ने की। महापंचायत में करीब 70 खापों के प्रतिनिधि पहुंचे। महापंचायत को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक अशोक बलहारा समेत कई खाप प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्ताओं ने अग्निपथ योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने अग्निपथ योजना के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और जेल भेजे गए सभी लोगों को छोड़ने के लिए आवाज बुलंद की। महापंचायत में अधिकतर वक्ताओं ने कहा गया कि सरकार युवाओं को जवानों की बजाय इन्हें मजदूर बनाने पर तुली हुई है।
जिस प्रकार सभी लोगों ने शांतिपूर्वक किसान आंदोलन में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया था, उसी प्रकार यह आंदोलन भी शांतिपूर्वक चलाया जाएगा। वक्ताओं ने युवाओं से सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने तथा धैर्य से काम लेने का आह्वान किया। निर्णय लेने के लिए 20 सदस्यों की एक कमेटी बनाई।
इस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला को बनाया। उन्होंने कमेटी का निर्णय सुनाते हुए कहा कि आंदोलन की बागडोर इस बार युवाओं के हाथों में होगी। 23 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस योजना वापस लेने की मांग की जाएगी। यदि योजना वापस नहीं हुई तो फिर धरने शुरू किए जाएंगे और आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
महापंचायत में ये रहे मौजूद
जोगेंद्र नैन, अभिमन्यु कोहाड़ा, कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान, सतरोल खाप प्रधान धर्मपाल, माजरा खाप प्रधान महेंद्र सिंह फोर, पूनम कंडेला, सिक्किम श्योकंद, पूर्व सरपंच कविता गोयत, कर्नल डीके भारद्वाज, कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला, डॉ. मेजर गुलशन गर्ग, विकास सिंसर, रवि आजाद, वीरेंद्र डागर, प्रहलाद भैरोखेड़ा, दिलबाग हुड्डा, मनदीप नथवान, हर्ष, रणधीर फौजी, अजय नरवाल, नरेंद्र विद्यार्थी, श्रद्धानंद बहबलपुर, गुरमुख सिंह, जगदीप, सत्यवान कामरेड, सतीश सरोहा, कैप्टन राजबीर रेढू, कैप्टन सज्जन कुमार, कैप्टन बलवान सिंह बालू, कैप्टन राजबीर बैरागी ने संबोधित किया।