सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Land Purchase Process Initiated via E-Bhumi Portal; Upload Land Details by April 30.

Jind News: ई-भूमि पोर्टल से भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल तक अपलोड करें जमीन का विवरण

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Land Purchase Process Initiated via E-Bhumi Portal; Upload Land Details by April 30.
16जेएनडी18: ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीद और अधिग्रहण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए संपद
विज्ञापन
नरवाना। पंचायत भवन डूमरखा कलां में सोमवार को आयोजित विशेष कैंप के दौरान संपदा अधिकारी सत्यवान सिंह मान ने ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीद और अधिग्रहण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक भू-मालिकों और एग्रीगेटरों को 30 अप्रैल तक अपनी जमीन का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
Trending Videos


संपदा अधिकारी सत्यवान सिंह मान ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अब भूमि खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनाई गई है। इस प्रणाली के तहत भूमि मालिक अपनी जमीन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सरकार ने पहले चरण में 30 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया है ताकि अधिक से अधिक भूमि मालिक इस प्रक्रिया में भाग ले सकें। उन्होंने बताया कि नरवाना क्षेत्र में भी इस योजना के तहत बड़े स्तर पर विकास की योजना तैयार की गई है। सत्यवान सिंह मान ने कहा कि प्रस्तावित सेक्टरों के विकसित होने से नरवाना क्षेत्र में योजनाबद्ध शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी।
इससे क्षेत्र में आवासीय कॉलोनियां, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और संस्थागत ढांचे विकसित होंगे जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि भूमि मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एचएसवीपी द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
इन कैंपों में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर भूमि मालिकों को पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड करने और पोर्टल से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। कैंप में एसडीओ तरुण भौंसले, जेई अनुज ढांडा, गांव के सरपंच राहुल गोल्डी, पटवारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
भूमि विवरण ई-भूमि पोर्टल पर करें अपलोड
अधिकारियों ने भूमि मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी भूमि का विवरण ई-भूमि पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें ताकि प्रस्तावित विकास योजनाओं को समय पर लागू किया जा सके और नरवाना क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके। रेवेन्यू एस्टेट डूमरखा कलां, मोहल खेड़ा तथा नरवाना शहर के विभिन्न हिस्सों में नए सेक्टर विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। इन क्षेत्रों में सेक्टर 1, 2, 4, 5, 10, 14, 15, 17, 18 और 19 के विकास के लिए लगभग 2067 एकड़ भूमि खरीदे जाने की योजना बनाई गई है।

16जेएनडी18: ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीद और अधिग्रहण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए संपद

16जेएनडी18: ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीद और अधिग्रहण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए संपद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed