{"_id":"69ee46dd853994c0c40d779c","slug":"link-roads-will-be-widened-providing-convenience-in-transportation-jind-news-c-199-1-sroh1009-152340-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लिंक सड़कों का होगा चौड़ीकरण, आवागमन में मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लिंक सड़कों का होगा चौड़ीकरण, आवागमन में मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
26जेएनडी02-मनोहरपुर-खुंगा को जोड़ने वाली सड़क, जो कि खस्ता हालत में है। संवाद
विज्ञापन
जींद। वर्ष 2025-26 में जींद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की सड़क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने विभिन्न लिंक सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत रोड आईडी 5765, 6531, 6678, 6685 और 8936 से जुड़ी सड़कों को विकसित किया जाएगा।
ये सड़कें मांडो खेड़ी, मनोहरपुर, खुंगा और रायचंदवाला गांवों को जोड़ती हैं। इन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इन सड़कों के सुधार से क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
खासकर फसल परिवहन में सहूलियत होगी। इससे समय और लागत दोनों की बचत होगी। परियोजना पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड, जींद सर्कल की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर की बिड 30 अप्रैल को खोली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की योजना है।
लंबे समय से थीं सड़कें खराब
लंबे समय से इन सड़कों की हालत खराब थी। इससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी। अब सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूती करण से न केवल यात्रा सुगम होगी बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
20 गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा
इन सड़कों के बनने से आसपास के 15 से 20 गांवों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। तय समय सीमा में कार्य पूरा कर लोगों को राहत दी जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X