{"_id":"69cc1010180552928f0f2422","slug":"mustard-stock-in-the-mandi-gets-soaked-by-drizzle-commission-agents-seen-taking-shelter-under-tarpaulins-jind-news-c-199-1-sroh1009-150860-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बूंदाबांदी से मंडी में पड़ी सरसों भीगी, तिरपाल का सहारा लेते नजर आए आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बूंदाबांदी से मंडी में पड़ी सरसों भीगी, तिरपाल का सहारा लेते नजर आए आढ़ती
विज्ञापन
31जेएनडी10: शहर की अनाजमंडी में बूंदाबांदी में भीग रही सरसों। संवाद
विज्ञापन
जींद।
पिछले दो दिन से चल रही बूंदाबांदी के चलते फसल कटाई का काम बाधित हो गया है। मंडियों में पड़ी सरसों की फसल भी भीगती नजर आई। अगर पकी हुई फसल समय पर नहीं कटी तो आंधी व बरसात के कारण फसल नष्ट होने का डर है। मंगलवार को सुबह ही आसमान में बादल छा गए थे। इसके चलते दोपहर बाद तीन बजे बूंदाबांदी हुई।
मंडी में कुछ आढ़तियों ने सरसों को तिरपाल से ढका हुआ था तो कुछ खुली ही पड़ी हुई थी। मंडी में अब तक नौ हजार क्विंटल से ज्यादा सरसों आई हुई है। हालांकि उठान भी साथ-साथ हो रहा है। मंगलवार को मंडी में लगभग एक हजार क्विंटल सरसों आई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 40 प्रतिशत व हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की आशंका है।
रामराय निवासी राम राजू ने कहा कि आज से गेहूं की खरीद शुरू होनी है। अगर ज्यादा बरसात हुई तो गेहूं की फसल कटाई में देरी हो सकती है। बारिश के चलते सरसों कटाई और कढ़ाई का कार्य बाधित हो गया है। बेमौसमी बारिश फसलों के लिए नुकसान दायक है। इससे गेहूं का दाना काला और सरसों फसल से दाने झड़ने का डर है।
वर्जन
मौसम में बदलाव आया है। बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। किसानों को फसलों का ध्यान रखने की जरूरत है। कटाई का काम मौसम साफ होने के बाद ही किसान करें।
-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक
Trending Videos