फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NCC cadets displayed discipline and military skills in drill

Jind News: नसीसी कैडेट्स ने ड्रिल में दिखाया अनुशासन और सैन्य कौशल

Fri, 14 Aug 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets displayed discipline and military skills in drill
फोटो 1 नरवाना। तिरंगा यात्रा निकालते हुए सभी कमांडर, कमांडेंट लेफ्टिनेंट । स्रोत संस्थान
नरवाना। राराजीव गांधी पॉलिटेक्निक संस्थान एवं राजकीय आईटीआई नरवाना के प्रांगण में 15 हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से आयोजित 10 दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप के नौवें दिन बुधवार को विभिन्न गतिविधियां हुईं। कैंप में एनसीसी की सभी कंपनियों के बीच क्वार्टर गार्ड एवं ड्रिल परेड प्रतियोगिता करवाई गई। कैडेट्स ने अनुशासन, एकाग्रता और सैन्य कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार, सेना मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर ने परेड का निरीक्षण किया। कैडेट्स ने निर्धारित मानकों के अनुरूप शानदार ड्रिल प्रस्तुत की। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर ने किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में राजकीय आईटीआई नरवाना के प्राचार्य ओमपाल जेस्ट, सूबेदार मेजर अमनदीप सिंह, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर सुरेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट आशा, लेफ्टिनेंट अनिल सहित एनसीसी अधिकारी, जेसीओ, हवलदार और अन्य स्टाफ शामिल रहे। कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को कैंप कमांडेंट ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सेकेंड ऑफिसर रामफल, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, संजीव, जीसीआई मोनिका, सीटीओ गुरमीत, निमिषा, आरती, पूनम, पिंकू और नसीब सहित अन्य मौजूद रहे।
---------

फोटो 1 नरवाना। तिरंगा यात्रा निकालते हुए सभी कमांडर, कमांडेंट लेफ्टिनेंट । स्रोत संस्थान
फोटो 2 नरवाना। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर निरीक्षण करते हुए। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed