{"_id":"6a319ca4bf9d75a773078206","slug":"selection-of-10-member-teams-from-each-district-for-fast-5-netball-championship-jind-news-c-199-1-sroh1009-155221-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फास्ट-5 नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की 10-10 सदस्यीय टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फास्ट-5 नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की 10-10 सदस्यीय टीमों का चयन
विज्ञापन
16जेएनडी26: हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई टीम। कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। पांचवीं फास्ट-5 सीनियर हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला टीम के चयन ट्रायल मंगलावर को नंदगढ़ गांव में हुए। इसमें जिलेभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद लड़कों और लड़कियों की 10-10 सदस्यीय टीमों का चयन किया गया। अब टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
नेटबॉल एसोसिएशन जिला जींद के अध्यक्ष दीपक कौशिक ने बताया कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई (सोनीपत) में 20 और 21 जून को आयोजित होने वाली पांचवीं फास्ट-5 सीनियर हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप में जींद की टीमें दोनों वर्गों में हिस्सा लेंगी। इसके लिए आयोजित ट्रायल में कुल 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 19 लड़कियां और 22 लड़के शामिल थे।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस और खेल प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। चयन समिति ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में स्थान दिया। चयनित खिलाड़ियों को आगामी दिनों में विशेष अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
दीपक कौशिक ने बताया कि जिले के खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी जिले की टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।