सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The employees protested against the government by staging a protest regarding their demands.

Jind News: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The employees protested against the government by staging a protest regarding their demands.
फोटो 2 नरवाना। कार्यकारी अभियंता सौरभ गर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सौरभ गर्ग को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कर्मचारियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया।

ब्रांच प्रधान सोनू खटकड़ ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो राज्य कमेटी के आह्वान पर 4 जुलाई को भिवानी स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के कैंप कार्यालय और 18 जुलाई को हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा के कैंप कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटकड़ ने आरोप लगाया कि सरकार रेशनलाइजेशन के नाम पर विभिन्न विभागों में फील्ड स्टाफ के पदों में कटौती कर रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को भी पिछले दो वर्षों से नौकरी सुरक्षा के नाम पर केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से 15 जून तक सभी एचकेआरएन कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा देने की घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक किसी कर्मचारी को इसका लाभ नहीं मिला है। यूनियन नेताओं ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की मांग की।
इस दौरान ब्रांच सचिव प्रदीप कुंडू, कैशियर मंदीप सैनी, राज्य कमेटी सदस्य संदीप राठी, विकास श्योकंद, जिला प्रधान विजेंद्र शर्मा, जिला चेयरमैन राजवीर श्योकंद, वरिष्ठ उपप्रधान महावीर मोर, सहसचिव सुखराम, प्रवीण, सतीश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed