{"_id":"6a319edeb0d687d11604f26d","slug":"haryana-gramin-bank-branch-opened-in-dhigana-jind-news-c-199-1-sroh1006-155192-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ढिगाना में खुली हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ढिगाना में खुली हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा
विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी 08-बैंक शाखा का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि तथा अन्य गणमान्य लोग। स्रोत कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। ढिगाना में मंगलवार को हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ग्रामीण बैंक के चेयरमैन सुमंत कुमार ने कहा कि बैंक शाखा खुलने से गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा छोटे व्यापारियों को वित्तीय सेवाएं, ऋण सुविधा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अब गांव के नजदीक उपलब्ध होगा।
विशेष अतिथि राजीव कुमार ने कहा कि बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने, डिजिटल लेन-देन अपनाने और बचत की आदत विकसित करने का आह्वान किया।
सरपंच विनोद सिंगरोहा ने कहा कि ढिगाना में बैंक शाखा खुलना पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
गांव में ही बैंक सुविधा उपलब्ध होने से किसानों, बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। यह कदम गांव के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि बैंक ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा।