फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was a difference of three percent in the reading of the moisture meter, Bhakiyu locked the market committee gate.

Jind News: नमी मापक मशीन की रीडिंग में तीन प्रतिशत का अंतर, भाकियू ने मार्केट कमेटी गेट पर जड़ा ताला

Thu, 15 Oct 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
There was a difference of three percent in the reading of the moisture meter, Bhakiyu locked the market committee gate.
फोटो 14जेएनडी37-नई अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़कर रोष ​जताते हुए भाकियू पदा​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नई अनाज मंडी में पीआर धान की एमएसपी पर खरीद में आ रही दिक्कतों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। किसान सुबह 11 बजे मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। तीन घंटे बाद मार्केट कमेटी के नमी मापक मीटर से धान की जांच करने पर सहमति बनी।
किसान सुखबीर, पाल सिंह, नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि एक ही ढेरी की जांच करने पर हैफेड की मशीन में मार्केट कमेटी की मशीन के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत अधिक नमी दिखाई दे रही थी। धान की खरीद के लिए नमी की मात्रा 17 प्रतिशत तक होनी चाहिए।
विज्ञापन

मशीनों की रीडिंग में अंतर होने से खरीद को लेकर असमंजस पैदा हो रहा था। किसानों ने मांग की कि निर्धारित मानकों के अनुसार धान की खरीद की जाए। सहमति बनने के बाद किसानों ने मंडी में धान की ढेरियों की नमी की जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारी खरीद प्रक्रिया के दौरान हैफेड के प्रतिनिधियों के साथ रहे और शाम करीब पांच बजे तक मंडी में खरीद करवाने में जुटे रहे।
बुधवार को करीब सात हजार क्विंटल धान की एमएसपी पर खरीद हुई जबकि शाम तक करीब 12 हजार क्विंटल धान का उठान बाकी था। प्रदर्शन में मौके पर भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, महासचिव राजेंद्र पहलवान, सुखबीर, पाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रकाश लोहान, जयबीर प्रधान, बलवान उझाना, भक्तु बीबीपुर और सुभाष घिमाना सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed