पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thieves steal livestock worth lakhs; visuals captured on CCTV jind uchana haryana

Haryana: लाखों रुपयों के पशु चुरा ले गए चोर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

Sun, 28 Jun 2026 08:45 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 08:45 PM IST
सार

 ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Thieves steal livestock worth lakhs; visuals captured on CCTV jind uchana haryana
पशुओं को बाड़े से ले जाते हुए चोर - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद जिले में उचाना के सेढ़ा माजरा गांव में शनिवार रात चोर पशुबाड़े से तीन पशुओं जिनमें दो भैंस और एक झोटा हैं, चोरी कर ले गए। सुबह जब पशु मालिक को पशु नहीं मिले तो उन्होंने गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें रात में तीन संदिग्ध व्यक्ति पशुओं को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद था।
विज्ञापन


पशुओं की कीमत छह लाख से ज्यादा

सेढ़ा माजरा निवासी पशु मालिक बलबीर ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे वह पशुओं को बाड़े में बांधकर घर चले गए थे। सुबह तीनों पशु गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोरी हुए पशुओं की कीमत छह लाख रुपये से अधिक है। सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति पशुओं को ले जाते और एक व्यक्ति वाहन में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन




गांव में पहले भी चोरी हो चुके हैं पशु

वहींं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और चोरों का जल्द पता लगाने की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी। ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से भी मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उचाना थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि पशु चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed