{"_id":"6a416241bf1fcdfbd906b425","slug":"the-high-mast-light-at-the-delhi-patiala-highway-crossing-has-been-out-for-a-month-leaving-vehicles-passing-in-the-dark-jind-news-c-199-1-jnd1005-155842-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिल्ली-पटियाला हाईवे चौक की हाईमास्ट लाइट एक महीने से बंद, अंधेरे में गुजर रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिल्ली-पटियाला हाईवे चौक की हाईमास्ट लाइट एक महीने से बंद, अंधेरे में गुजर रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर नहर के पास स्थित चौक की हाईमास्ट लाइट एक महीने से बंद पड़ी है। कैथल रोड और दिल्ली–पटियाला मार्ग पर रात में आवागमन करने वाले वाहन चालकों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहरवासी ब्रह्मानंद, अनिल, विकास, अजय व सुखवीर का कहना है कि पहले यह हाईमास्ट लाइट कई बार दिन के समय भी जलती रहती थी। इससे बिजली की अनावश्यक खपत होती थी। अब स्थिति यह है कि पिछले लगभग एक महीने से लाइट पूरी तरह बंद है। इसकी सबसे अधिक आवश्यकता रात के समय होती है। रात्रि में कैथल की ओर से जींद की तरफ जाने वाले और नरवाना की ओर से आने वाले वाहन इसी चौक पर आमने-सामने आते हैं।
अंधेरा होने के कारण कई बार चालक एक-दूसरे के वाहन को समय रहते नहीं देख पाते और टक्कर होते-होते बचती है। यदि हाईमास्ट लाइट चालू रहे तो दूर से ही चौक दिखाई दे जाता है और चालक पहले ही सतर्क हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
इससे पहले भी लाइट में खराबी आने पर केवल औपचारिक मरम्मत की गई थी। उस समय भी हाईमास्ट की कई लाइटें बंद थीं और केवल तीन लाइटें ही जल रही थीं। स्थायी समाधान नहीं होने के कारण अब पूरी हाईमास्ट ही बंद हो गई है।
यदि जल्द ही हाईमास्ट लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना होने का इंतजार करने के बजाय तत्काल लाइट को दुरुस्त कर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए।
बाक्स
लाइटों की मरम्मत का कार्य चल रहा है जो भी लाइटें खराब हैं उन्हें ठीक करवाया जा रहा है। लाइट के खराब होने का मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
–अनिल, रेजिडेंट ऑफिसर, एनएचएआई नरवाना।