{"_id":"6a345e74a723c7933209e562","slug":"victims-of-the-d-park-fire-incident-have-not-received-compensation-even-after-ten-days-jind-news-c-17-roh1020-875042-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डी-पार्क अग्निकांड के पीड़ितों को दस दिन बाद भी नहीं मिल पाया मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डी-पार्क अग्निकांड के पीड़ितों को दस दिन बाद भी नहीं मिल पाया मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। डी-पार्क अग्निकांड के पीड़ितों को हादसे के 10 दिन बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। पीड़ितों को अपना काम फिर से शुरू करने के लिए सरकार से मुआवजा मिलने का इंतजार है। इधर, मृतक परिवारों को भी सरकारी नौकरी मिलने का इंतजार है।
डी-पार्क बाजार के दुकानदार पियूष ने कहा कि हादसा हुए दस दिन बीत चुके हैं। अब तक जांच कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाई है। इसके बाद ही नुकसान का मुआवजा मिल पाएगा।
मृतकों के परिजनों को भी अब तक सीएम घोषणा की राशि व सरकारी नौकरी नहीं मिली है। मुआवजा मिलने के बाद ही व्यापारी दोबारा अपना काम शुरू कर पाएंगे। सोमवार को सीएम के आने से व्यापारियों शीघ्र मुआवजा मिलने की आस जगी थी।
विज्ञापन
मृतक कपिल के परिवार से ओमप्रकाश ने बताया कि परिवार में कपिल का बेटा व पत्नी हैं। कपिल ही कमाने वाले थे। हादसे के बाद परिवार इस चिंता में है कि अब घर कैसे चलेगा। कपिल की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। सरकार इस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे ताकि परिवार अपना गुजर बसर आसानी से कर सके।
दुकानदार देशबंधु जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही राशि जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषित राशि जल्द जारी होने की उम्मीद है।