{"_id":"6a34509769583ac4600cca16","slug":"yoga-is-an-invaluable-heritage-of-indian-culture-sanjay-bhatia-jind-news-c-17-roh1020-874600-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : संजय भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : संजय भाटिया
विज्ञापन
01-एमडीयू में सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में योग करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को जिलास्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय समुदाय, संबद्ध महाविद्यालयों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और शहर के नागरिकों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का भी माध्यम है।
योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। योग प्रशिक्षक नरेश अहलावत के निर्देशन में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। ऋषभ, आदित्य और संजीव की संगीतमय योग प्रस्तुति ने प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम धरोहरों में से एक है। इसकी जड़ें सिंधु घाटी सभ्यता तक जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की विशेषता डॉ. अंजलि दूहन द्वारा क्यूरेटेड योग आधारित कला-इतिहास प्रदर्शनी रही। प्रदर्शनी में योग, विशेषकर हठयोग की परंपरा और उसके ऐतिहासिक विकास को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सुभाष आहूजा, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, उद्योगपति राजेश जैन, उद्योगपति राजेंद्र बंसल, एडवोकेट रणबीर ढाका, पूर्व महापौर रेनू डाबला, दीपक हुड्डा, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, जाट शिक्षण संस्थान प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, सैनी शिक्षण संस्थान के पूर्व प्रधान धर्म सिंह दहिया, डीसी सचिन गुप्ता, नगराधीश शुभम, पीजीआईएमएस निदेशक प्रो. एसके सिंघल, डॉ. सविता सिंघल उपस्थित रहीं।