सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   7 accused of attacking over plot dispute arrested

Kaithal News: प्लॉट के विवाद में हमला करने के 7 आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
7 accused of attacking over plot dispute arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। पुलिस ने जनकपुरी कॉलोनी में प्लॉट देखने आए युवक पर जानलेवा हमला करने व वाहन तोड़फोड़ करने वाले सात आरोपियों को काबू कर लिया। इनमें जींद के गांव धमतान साहिब निवासी अनूप, गांव फूलियांकलां निवासी अनिकेत व राजेश, गांव फूलियां खुर्द निवासी बलराम, गांव पेगां निवासी संदीप, गांव बडौदा निवासी पवन तथा जिला रोहतक के गांव निडाना निवासी विकास शामिल हैं। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो व टाटा पंच गाड़ियां तथा पांच डंडे बरामद किए गए।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव हथो (जींद) निवासी जतिन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। जतिन ने बताया कि उसके पिता ने 2005 में जनकपुरी कॉलोनी कैथल में 311 वर्ग गज प्लॉट खरीदा था। 28 जनवरी को वह साथियों अजय व निर्मल (निवासी गुरथली) के साथ थार में प्लॉट देखने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न करीब तीन बजे प्लॉट पहुंचते ही 6-7 गाड़ियों में सवार 15-20 अज्ञात व्यक्तियों ने डंडों व बैंतों से हमला किया। एक आरोपी ने जतिन के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह गिर पड़ा। आरोपियों ने जतिन व साथियों को गंभीर चोटें पहुंचाईं, थार गाड़ी के शीशे ईंट-पत्थर व डंडों से तोड़े तथा जतिन के गले से दो तोला सोने की चेन छीन ली। जाते समय प्लॉट पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपियों ने जींद रोड बायपास रॉयल प्रॉपर्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की तथा रमनदीप (निवासी जनकपुरी कॉलोनी) से मारपीट की। यह विवाद उसी गली के एक अन्य प्लॉट से जुड़ा है, जिसमें अतुल सिंह पक्ष पर हमला हुआ था। इसकी प्राथमिकी थाना सिविल लाइन में दर्ज है।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि जनकपुरी कॉलोनी के एक प्लॉट को लेकर उनके साथी सुशील (निवासी तारखा, जिला जींद), कुलदीप (निवासी ढूंढवा) व मोनू (निवासी बढ़सीकरी) से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने थाना सिविल लाइन में शिकायतें की थीं। 27 जनवरी को थाना परिसर में झगड़ा हुआ, जिसमें सुशील पक्ष के कुछ व्यक्ति गिरफ्तार हुए थे।
जमानत के बाद वारदात को दिया अंजाम

28 जनवरी को अदालत से जमानत मिलने पर सुशील व कुलदीप ने साथियों को डंडों व गाड़ियों से जनकपुरी कॉलोनी भेजा। प्लॉट पर मौजूद युवक पर हमला कर थार तोड़ी, ताकि कोई प्लॉट न देखे। फिर रॉयल प्रॉपर्टी ऑफिस पहुंचे, विरोधी पक्ष से मारपीट कर कार्यालय व गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने फुटेज से पहचान की। बाकी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed