सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two people were sentenced to two years in prison for theft and possession of goods.

Kaithal News: चोरी और माल रखने में दो को दो-दो साल कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two people were sentenced to two years in prison for theft and possession of goods.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। जिला अदालत ने चोरी और चोरी के माल को रखने के एक अहम मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दो दोषियों को दो-दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपने फैसले में अदालत ने स्पष्ट रू से कहा कि विश्वासघात और बेईमानी से जुड़े अपराधों में नरमी बरतना

समाज हित में नहीं। यह फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तुषार शर्मा की अदालत ने सुनाया।

मामला कैथल के एक निजी फर्म से जुड़ा है, जहां दिलबाग नामक कर्मचारी ने नौकरी के दौरान कीमती सामान चुरा लिया था। सूरज ने बाद में चोरी का माल खरीदा और रखा। कोर्ट ने दिलबाग को भारतीय दंड संहिता की धारा 381 (नौकरी के दौरान चोरी) तथा सूरज को धारा 411 (चोरी का माल रखने) के तहत दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोनों को दो वर्ष कठोर कारावास और प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया।

जुर्माना न देने पर एक माह अतिरिक्त साधारण कारावास होगा। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। इस अपराध से फर्म को लाखों का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई अब भी मुश्किल है। नियोक्ता ने गवाही में बताया कि विश्वास टूटने से कारोबार प्रभावित हुआ।

कोर्ट ने प्रोबेशन की मांग ठुकराई

सुनवाई में बचाव पक्ष ने नरमी और प्रोबेशन का लाभ मांगा, लेकिन अदालत ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने तर्क दिया कि यह अपराध न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि नियोक्ता के भरोसे का गंभीर धोखा भी। पुलिस जांच से साबित हुआ कि चोरी योजनाबद्ध थी। अदालत ने कहा, “ऐसे मामलों में ढिलाई गलत संदेश देगी। दंड से ही समाज में संदेश जाएगा।”

यह फैसला चोरी और विश्वासघात के प्रति अदालत की सख्ती का स्पष्ट

संदेश है। स्थानीय व्यापारियों ने इसे स्वागतयोग्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed