सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A special awareness campaign is being run in the city by the municipality.

Kaithal News: नगर पालिका की ओर से शहर में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A special awareness campaign is being run in the city by the municipality.
टीम बाजार क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए
विज्ञापन
कलायत। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए कलायत नगर पालिका ने शहर में विशेष जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत आवासीय क्षेत्रों और मुख्य बाजार में टीम लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। नगर पालिका का उद्देश्य इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में कलायत को बेहतर रैंकिंग दिलाना है। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद आवश्यक बताया जा रहा है।
Trending Videos

नगर पालिका सचिव पवन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सफाई सुपरवाइजर सोम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने, गीले और सूखे कचरे को अलग रखने एवं प्लास्टिक के कम उपयोग जैसे विषयों पर जागरूक किया। अभियान के दौरान नागरिकों को यह भी बताया गया कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है। टीम ने दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई बनाए रखें और कचरा इधर-उधर न फैलने दें। नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed