{"_id":"6ad50c52310f4df54d0d36c2","slug":"allegations-of-demanding-a-flat-and-rs-50-lakh-fir-registered-against-husbandallegations-of-demanding-a-flat-and-rs-50-lakh-fir-registered-against-husband-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156765-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फ्लैट और 50 लाख रुपये मांगने का आरोप, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फ्लैट और 50 लाख रुपये मांगने का आरोप, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता की शिकायत पर पूंडरी थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी पति नितीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 जुलाई 2025 को पूंडरी में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष उससे बद्दी में फ्लैट, 50 लाख रुपये, ससुर के लिए सोने की चेन और सास के लिए सोने का हार लाने का दबाव बनाता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसे ताने दिए जाते थे और मायके जाने के लिए कहा जाता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह नवंबर 2025 में मायके आ गई।
नौकरी छोड़ने के लिए भी बनाया दबाव
विवाहिता के अनुसार, शादी से पहले उसे नौकरी जारी रखने और शिक्षण क्षेत्र में रोजगार दिलाने का भरोसा दिया गया था। इसी भरोसे पर उसने अपनी नौकरी छोड़ दी लेकिन शादी के बाद उसे नौकरी करने से हतोत्साहित किया जाने लगा। आरोप है कि पति शराब पीता था और इसका विरोध करने पर विवाद होता था। डीएसपी सुशील ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।