{"_id":"6a75546dc41ada223604a594","slug":"wanted-accused-in-kaithal-theft-cases-pundri-and-bata-arrested-after-police-encounter-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में पुलिस मुठभेड़: चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को पैर में लगी गोली, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैथल में पुलिस मुठभेड़: चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को पैर में लगी गोली, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद
Fri, 07 Aug 2026 09:13 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:13 AM IST
सार
घायल आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कैथल पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को सीआईए कलायत द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया की सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार सुबह गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्टल के साथ बाता चोशाला रोड़ पर मौजूद है, जो पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों वांछित है।
विज्ञापन
करीब 1 बजे पुलिस टीम की ओर से बाता चोशाला रोड़ पर दबीश दी गई। वहां एक संदिग्ध युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया तथा अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने के लिए वार्निंग देते हुए हवाई फायर किए गए। आरोपी ने दोबारा से फायरिंग करदी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया।
विज्ञापन
इस दौरान एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आगामी जांच की जा रही है।