फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers distressed due to lack of paddy procurement in mandis.

Kaithal News: मंडियों में धान खरीद न होने से किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers distressed due to lack of paddy procurement in mandis.
नई अनाज मंडी में धान की तुलाई करते हुए मजदूर। संवाद
कैथल। जिले की मंडियों में अब पीआर धान की आवक शुरू हो गई है लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे हैं और खुले में फसल रखने के कारण उन्हें बारिश का डर सता रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने पीआर धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने और मंडियों में पर्याप्त तिरपाल व पॉलिथीन कवर की व्यवस्था कराने की मांग की है। इन दिनों मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक अधिक है। इसकी तुलाई चल रही है और किसानों को करीब चार हजार रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है। आवक बढ़ने के साथ मंडियों में धान के ढेर भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि खरीद शुरू होने में और देरी हुई तो मंडियों में फसल रखने के लिए जगह की समस्या खड़ी हो सकती है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस सीजन करीब 40 हजार एकड़ में पीआर धान की खेती हुई है। आने वाले दिनों में इसकी आवक और बढ़ने की संभावना है।

नई अनाज मंडी में धान की तुलाई करते हुए मजदूर। संवाद

नई अनाज मंडी में धान की तुलाई करते हुए मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed