फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kyodak Sarpanch lodges complaint with SP; five people accused of a life-threatening attack.

Kaithal News: क्योड़क सरपंच ने एसपी को दी शिकायत, पांच लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kyodak Sarpanch lodges complaint with SP; five people accused of a life-threatening attack.
एसपी को ​शिकायत देने पहुंचे गांव क्योड़क के सरपंच जसबीर सिंह व ग्रामीण। सरपंच
फोटो 12
विज्ञापन


कैथल। गांव क्योड़क के सरपंच जसबीर सिंह ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ जिला सचिवालय पहुंचकर एसपी को लिखित शिकायत दी। इसमें उन्होंने पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने और उनकी कार के शीशे तोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सरपंच ने परिवार को जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए 10 आर्म लाइसेंस जारी करने की मांग भी की है।
शिकायत में बलदेव, रणवीर, सोनू, मांगा और अश्वनी को नामजद किया गया है। सरपंच ने शिकायत में बताया कि 16 सितंबर को उनके निलंबन के बाद मंडलायुक्त की अदालत ने 21 सितंबर को निलंबन आदेश के क्रियान्वयन पर 8 अक्तूबर तक अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद मंगलवार शाम गांव के खेल स्टेडियम में युवाओं की ओर से उनके स्वागत में कार्यक्रम रखा गया था। सरपंच के अनुसार वह कार्यक्रम में पहुंचे तो बलदेव के घर के पास कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और वह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन


दोपहर से हमले की तैयारी का लगाया आरोप
जसबीर सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ हमले की तैयारी दोपहर करीब दो बजे से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान कार को नुकसान पहुंचाया गया। जान बचाकर भागने के दौरान उनकी सोने की चेन और हाथ में पहनी दो अंगूठियां भी बलदेव के घर के पास गिर गईं। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को खतरा बताकर मांगे 10 आर्म लाइसेंस
सरपंच ने शिकायत में कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा है। उन्होंने पत्नी और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। इसी आधार पर परिवार के लिए 10 आर्म लाइसेंस जारी करने की मांग की है। शिकायत में सरपंच ने बलदेव पर करीब एक सप्ताह से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो डालने का आरोप लगाया है। वहीं रणवीर पर पंचायत की करोड़ों रुपये की भूमि पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं।
इससे पहले मंगलवार शाम हुए विवाद की सूचना पर क्योड़क चौकी प्रभारी बलजीत नैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था। चौकी प्रभारी ने बताया था कि शाम तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली थी। अब सरपंच की ओर से एसपी को शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस जांच में ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

जानबूझकर घर के सामने आतिशबाजी कर डराने का प्रयास किया : बलदेव
क्योड़क के सरपंच जसबीर सिंह के खिलाफ शिकायत करने वाले गांव निवासी बलदेव ने भी पुलिस को शिकायत देकर सरपंच और उसके साथ आए लोगों पर आरोप लगाए हैं। बलदेव के अनुसार उनकी शिकायत के आधार पर जिला परिषद के सीईओ स्तर पर जांच हुई थी और इसके बाद सरपंच के खिलाफ कार्रवाई हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच की ओर से अब मामले में दूसरा विवाद अवैध कब्जे से जोड़कर दिशा बदलने का प्रयास किया जा रहा है। बलदेव ने बताया कि सरपंच के निलंबन पर स्टे ऑर्डर के बाद 21 सितंबर की रात 10:30 बजे करीब 15 मोटरसाइकिल पर सवार होकर कई लोग आए और उनके घर के सामने जानबूझकर आतिशबाजी करते हुए उत्पात मचाया। उनके घर की तरफ करके आतिशबाजी चलाई और ईंटें भी फेंकी। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 और पुलिस चौकी में दी। डायल 112 और चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि 22 सितंबर को भी स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान उनके मकान के सामने वाहन खड़े कर आतिशबाजी की गई। घटना से परिवार की महिलाएं और उनका तीन वर्षीय बच्चा डरा हुआ है। उनके ऊपर जानलेवा हमले के आरोप भी झूठे और बेबुनियाद हैं। जांच करने पर पूरा मामला साफ हो जाएगा। बलदेव ने बताया कि इस संबंध में क्योड़क चौकी में उनकी तरफ से पहले ही 22 सितंबर को लिखित शिकायत दी जा चुकी है।

एसपी को शिकायत देने पहुंचे गांव क्योड़क के सरपंच जसबीर सिंह व ग्रामीण। सरपंच

एसपी को शिकायत देने पहुंचे गांव क्योड़क के सरपंच जसबीर सिंह व ग्रामीण। सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed