{"_id":"6a7e1fd1a5c7acd49c0815d0","slug":"four-year-old-child-dies-after-cobra-bite-had-told-mother-a-frog-bit-him-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153687-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोबरा के डसने से चार वर्षीय मासूम की मौत, मां से बोला था- मेंढक ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोबरा के डसने से चार वर्षीय मासूम की मौत, मां से बोला था- मेंढक ने काटा
Fri, 14 Aug 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
चार वर्षीय बच्चे का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। उपमंडल के गांव हेमू माजरा में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम नक्श की कोबरा के डसने से मौत हो गई। बच्चा सांप के डसने के बाद रोते हुए मां के पास पहुंचकर बोला था कि उसे मेंढक ने काट लिया है।
कुछ देर बाद टांग में तेज दर्द होने पर मां ने निशान देखे तो परिजनों को सांप के काटने का पता चला। परिजन बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे के पिता गुरचरण सिंह ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा नक्श रोजाना की तरह घर में खेल रहा था। देर शाम वह घर के मुख्य दरवाजे की ओर पहुंचा तो गली में मकान से कुछ दूरी पर बने बिल से अचानक कोबरा सांप बाहर आया और बच्चे की टांग पर डस लिया। बच्चा रोते हुए अपनी मां के पास पहुंचा और उसने मेंढक के काटने की बात कही।
विज्ञापन
बाद में टांग में तेज दर्द होने पर परिजनों ने बच्चे की टांग देखी तो उस पर सांप के डसने के निशान मिले। इसके बाद वे उसे तुरंत गुहला के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से बच्चे को गुहला के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
रोजाना घर के बाहर खेलता था नक्श : पिता गुरचरण सिंह ने बताया कि नक्श रोजाना घर के बाहर खेलता था। उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस तरह का हादसा हो जाएगा। परिवार में माता-पिता के अलावा नक्श की एक छोटी बहन है। पिता मजदूरी करते हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सांप के डसने की पुष्टि होने के बाद गांव में भी डर का माहौल बन गया। बाद में घर के पास बिल में छिपे सांप को ढूंढकर मार दिया गया।
मानसून के दौरान सांपों के बिलों में पानी भरने से वे बाहर निकल आते हैं। ऐसे में सांप काटने की घटनाएं बढ़ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम मौजूद है। डॉ. जितेंद्र गिल, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल