{"_id":"6a7e1e718e14a54a9a0abdd0","slug":"spirit-of-patriotism-on-display-during-the-final-rehearsal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-969671-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फाइनल रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फाइनल रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा
Fri, 14 Aug 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीकैथल/गुहला-चीका। 15 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर वीरवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान डीसी अपराजिता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने पीटी शो, डंबल, लेजियम, योग तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
पूर्वाभ्यास के तहत डीसी अपराजिता ने सबसे पहले ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के विशेष वाहन से परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सुदन व पुलिस उपाधीक्षक सुशील प्रकाश रहे। पुलिस सहित टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया और डीसी ने परेड की सलामी ली।
कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा योग की प्रस्तुति दी। परेड में जिला पुलिस पुरुष व महिला की टुकड़ी, होम गार्ड की प्लाटून, एनसीसी विंग, डीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स गाइड, भीष्म ओपन स्काउट तथा प्रजातंत्र के प्रहरियों की प्लाटून ने सलामी मंच के आगे से गुजर कर शानदार मार्च पास्ट किया। समूची परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सुशील प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण करेंगे।
उधर, अनाज मंडी चीका में भी फाइनल रिहर्सल हुई। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस अनाज मंडी में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
एसडीएम मनीष कुमार वीरवार को स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों व टीम इंचार्जों को आवश्यक निर्देश जारी कर रहे थे। इससे पहले एसडीएम ने ध्वजारोहण किया। हरियाणा पुलिस, एनसीसी व विभिन्न स्कूलों के परेड टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने डंबल, लेजियम व पीटी शो का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।