{"_id":"69a0a71cbf086f5eaa07b602","slug":"players-displayed-their-talent-in-the-sports-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1002-145660-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल ।
जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस ज़ेनिथ 2026 का आयोजन महाराजा सूरजमल स्टेडियम में बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 3 से 9 और 11 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ओपनिंग सेरेमनी से हुई। मुख्य अतिथि जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
विद्यालय के चारों सदनों—प्रगति, चेतना, जागृति और प्रेरणा ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, इसके बाद मशाल प्रज्ज्वलन के साथ खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। मुख्य अतिथि ने भी विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रतियोगिताओं में 50, 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, शॉट पुट और रिले रेस जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। कक्षा 6 से 8 तथा 9 से 11 के विद्यार्थियों के बीच हुईं प्रतिस्पर्धाएं विशेष आकर्षण रहीं। अभिभावकों के लिए भी नींबू रेस, 100 मीटर रेस, रस्साकशी और फन वॉक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।
Trending Videos