सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The youth of Pyuda are practicing sports by preparing a temporary ground.

Kaithal News: अस्थायी मैदान तैयार कर खेलों का अभ्यास कर रहे प्यौदा के युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The youth of Pyuda are practicing sports by preparing a temporary ground.
गांव प्यौदा की 4 एकड़ खाली जमीन पर बना अस्थाई स्टेडियम
विज्ञापन
कसान। प्यौदा के गांव युवाओं को एक बेहतर और स्थायी स्टेडियम की आवश्यकता है। गांव में खेलों के लिए कोई पक्का मैदान या स्टेडियम नहीं होने के कारण युवा वर्ग खुद के जुगाड़ से अस्थायी मैदान तैयार कर खेल गतिविधियां जारी रखे हुए है। हालांकि युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उनकी प्रतिभा निखर नहीं पा रही। गांव के युवा परमिंद्र का कहना है कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी तरीका भी है। स्टेडियम और खेल सुविधाओं की कमी के चलते कई युवा खाली समय में गलत संगत और नशे की ओर बढ़ सकते हैं, जो आने वाले समय में गांव के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। फिलहाल युवा अपने स्तर पर गांव की 4 एकड़ खाली जमीन को समतल कर कबड्डी, क्रिकेट और दौड़ जैसी गतिविधियां करते हैं। बारिश के मौसम में यह अस्थायी मैदान खेलने लायक नहीं रहता, जिससे अभ्यास बाधित हो जाता है, साथ ही शौचालय, पीने के पानी, रनिंग ट्रैक और बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।
Trending Videos


युवाओं और ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव में एक पक्का स्टेडियम बन जाए तो न सिर्फ युवा नियमित रूप से खेलों से जुड़ेंगे, बल्कि जिला और राज्य स्तर पर भी गांव का नाम रोशन कर सकते हैं, इससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और नशे से दूर एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। ग्रामीण केसाराम ने पंचायत और जिला प्रशासन से मांग की है कि प्यौदा गांव में जल्द से जल्द खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाए, ताकि गांव का युवा सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल पहले उस समय के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से गांव की 4 एकड़ खाली जमीन पर स्टेडियम बनाने की मांग की थी, अब तक उसको लेकर कुछ भी नहीं किया गया। हालांकि ग्राम पंचायत लगातार स्टेडियम की मांग के लिए प्रयासरत है। ग्राम पंचायत जिला प्रशासन और खेल विभाग से एक स्थायी स्टेडियम की मांग कर रही है।
- रेखा देवी, सरपंच, प्यौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed