फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers extended their strike until the 9th; employees did not return to work despite the government's ultimatum.

Kaithal News: सफाई कर्मचारियों ने 9 तक बढ़ाई हड़ताल, सरकार के अल्टीमेटम के बाद भी काम पर नहीं लौटे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers extended their strike until the 9th; employees did not return to work despite the government's ultimatum.
नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
कैथल। सफाई कर्मचारियों ने 9 सितंबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। कर्मचारी यूनियनों ने कहा कि वे अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए सरकार से सीधी टक्कर लेने के लिए तैयार हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। यह फैसला सरकार के उस अल्टीमेटम के बाद आया जिसमें कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के इस सख्त अल्टीमेटम के बाद भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। उन्होंने साफ किया कि वे इस तरह की धमकियों से डरकर अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका संघ के जिला सचिव शिवचरण ने कहा कि सीवन नगर पालिका में कुछ कर्मचारी काम पर लौटने का मन बना रहे हैं, उनसे बात की जा रही है कि दबाव मानने की जरूरत नहीं है। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक गतिरोध का खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए हैं। शहर के मुख्य चौराहों, रिहायशी इलाकों और बाजारों के कोनों पर कचरे के पहाड़ खड़े हो चुके हैं। आवारा पशु इस गंदगी को सड़कों पर फैला रहे हैं जिससे न केवल राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है बल्कि हवा में फैली बदबू के कारण महामारी और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। नागरिक प्रशासन से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सरकार ने आंदोलनकारियों को चेतावनी दी है कि सोमवार से अनुपस्थित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। नगर परिषद के सचिव पवन शर्मा ने कहा कि आम जनता को असुविधा में नहीं डाला जा सकता और आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है।

नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed