{"_id":"69ab3baf134d900028003720","slug":"190-lakh-duped-by-sending-a-message-to-update-visa-karnal-news-c-18-knl1018-859115-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वीजा अपडेट कराने के लिए मैसेज भेज 1.90 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वीजा अपडेट कराने के लिए मैसेज भेज 1.90 लाख ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जयसिंहपुर गांव के किसान संदीप कुमार के दोस्त की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठगों ने 1.90 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने शिकायतकर्ता के दोस्त रोहित बिसला की फर्जी आईडी से टैक्सट मैसेज भेजकर कहा कि मैं एजेंट का नंबर भेज रहा हूं, मेरा वीजा अपडेट करवा देना।
आरोपी ने कहा कि वह काम में ज्यादा बिजी है, इसलिए फोन पर बात नहीं कर सकता। इसके बाद ठग ने खुद को एजेंट बताकर खातों में यूपीआई के माध्यम से 1.90 लाख रुपये डलवाए। शिकायतकर्ता ने वीडियो काॅल करने की बात कही तो गाली गलाैज की गई। इससे ठगी का पता चला। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
किसान संदीप कुमार की फेसबुक आईडी पर 7 दिसंबर 2025 को उनके दोस्त रोहित बिसला की आईडी से मैसेज आया। उसमें लिखा था कि मुझे वीजा अपडेट करवाना है, इसलिए रुपयों की जरूरत है। मैं आपको वीजा एजेंट का नंबर दे रहा हूं, मेरा वीजा का काम करवा देना जो भी रुपये लगेंगे दे दूंगा। इसके कुछ समय बाद ट्रेवल एजेंसी से एक व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि 1.30 लाख रुपये में रोहित का वीजा अपडेट होगा। उसने अपना नंबर भेजकर रुपये डालने की बात कही। उसने खुद के नंबर से आरोपी के नंबर पर 80 हजार रुपये गुगल पे यूपीआई के माध्यम से डाल दिए। इसके बाद आरोपी ने दूसरा मोबाइल नंबर भेजा। अगले दिन यानि 8 दिसंबर को उसने फिर आरोपी की ओर से बताए गए नंबर पर 10 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेज दिए।
आरोपी की फिर कॉल आई और कहा कि रोहित की एक लाख रुपये फीस बकाया है, जब तक वो नहीं डालेंगे वीजा अपडेट नहीं होगा। आरोपी ने कहा कि अभी का समय है, अगर समय निकल गया तो काम नहीं होगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने चचेरे भाई अमित के मोबाइल नंबर से एक लाख रुपये डलवाए। उसके भाई ने 8 दिसंबर को 45 हजार रुपये, दूसरे मोबाइल नंबर पर 15 हजार रुपये और अन्य ट्रांजेक्शन से 40 हजार रुपये स्कैनर पर भेजे। इसके बाद आरोपी ने 50 हजार रुपये और मांगे।
1930 पर दी शिकायत
शिकायतकर्ता ने कॉल करने वाले को वीडियो कॉल करने के लिए या फिर लोकेशन के साथ फोटो भेजने की बात कही तो आरोपी ने मना कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने दोस्त के पिता को पूछा तो पता लगा कि कॉल करने वाला उनका दोस्त नहीं था। उन्होंने इसकी शिकायत 1930 पर की। साइबर थाना प्रभारी कनूप्रिया ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos