सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Construction of the multi-purpose hall is expected to begin soon.

Karnal News: बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Construction of the multi-purpose hall is expected to begin soon.
विज्ञापन
- जिम्नास्टिक हॉल की जर्जर इमारत को गिराने की तैयारी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कर्ण स्टेडियम में पांच साल से अटके बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है। जिला लोक निर्माण विभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम में बना जिमनास्टिक हाॅल को गिराने की तैयारी चल रही है। जैसे ही वह इमारत गिरा दी जाएगी, उसके तुरंत बाद हाॅल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिला खेल विभाग की ओर से हॉल के निर्माण कार्य में लगने वाली राशि का एस्टीमेट बनाकर जिला लोक निर्माण विभाग को भेजा जा चुका है।
इस हॉल में दो बॉक्सिंग रिंग व चार बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा जिसका नक्शा पास हो गया है। इस हाॅल के निर्माण पर करीब 11 करोड़ रुपये की लागत तय की गई थी। इसमें से खेल विभाग ने लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ रुपये जमा करा दिए थे। अब नए नक्शे के अनुसार लागत में बदलाव किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 25 जुलाई, 2020 को इस हॉल के निर्माण की घोषणा की थी। हॉल के लिए नक्शा तो तैयार हो गया था, लेकिन अग्निशमन संयंत्र के लिए जगह कम होने के कारण काम रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शे को दोबारा बनाकर चीफ आर्किटेक्ट के पास भेजा गया था। नक्शे में पहले छह बैडमिंटन कोर्ट थे। इनको अब चार कर दिया गया है। भूतल पर दो बॉक्सिंग रिंग और पहली मंजिल पर चार बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे। दूसरी मंजिल को खाली रखा जाएगा। इमारत तैयार होने के बाद दूसरी मंजिल को भी किसी खेल के लिए सौंप दी जाएगी।

कर्ण स्टेडियम में बनने वाले मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कार्य अगस्त महीने में शुरू हो सकता है। जिला लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका टेंडर लगा दिया गया है और कर्ण स्टेडियम में जर्जर हालत में खड़ी जिसनास्टीक की इमारत को भी जल्द गिरा दिया जाएगा, ताकि इस साल के अंत तक बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण कार्य पूरा हो सके।

- राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed