{"_id":"69b9bfd4051b73763e0583df","slug":"a-man-was-attacked-with-sticks-after-entering-his-house-in-protest-against-obscene-acts-injuring-a-young-man-karnal-news-c-18-knl1018-866417-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अश्लील हरकत के विरोध पर घर में घुसकर डंडों से हमला, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अश्लील हरकत के विरोध पर घर में घुसकर डंडों से हमला, युवक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निसिंग में अश्लील हरकतों का विरोध करने पर परिवार को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। रात को घर में घुसकर डंडों से हमला कर दिया। हमले में रोहताश नामक युवक गंभीर रूप घायल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोट आई हैं।
निसिंग निवासी बोत्ती देवी ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी दर्शन गली में अश्लील हरकतें करता है। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने रविवार को पहले तो उनके घर में आकर धमकी दी। इसके बाद 15 मार्च, 2026 की रात दर्शन, करेशन, पोनी, साहिल बिल्लू, निक्कू, लालू, दिनेश, नानकू सहित अन्य डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। परिवार के सदस्यों की पिटाई की। बेटा रोहतास और देवर सतीश कुमार मौके पर पहुंचे तो उनको भी पीटा। रोहतास के सिर पर डंडा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ घर में घुसने, मारपीट और आपराधिक धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos