सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Viral and dehydration patients increased

Karnal News: वायरल और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Viral and dehydration patients increased
विल अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में वायरल बुखार और डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीज पहुंच रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण शरीर जल्दी प्रभावित हो रहा है। इसी वजह से वायरल संक्रमण और पानी की कमी से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत वाले मरीजों की है। इमरजेंसी वार्ड में भी हालात अलग नहीं हैं। यहां भी रोजाना बड़ी संख्या में मरीज डिहाइड्रेशन और तेज बुखार की स्थिति में लाए जा रहे हैं। कई मरीजों को भर्ती तक करना पड़ रहा है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। पर्याप्त पानी न पीना, बाहर का अस्वच्छ खाना और धूप में ज्यादा देर रहने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं वायरल संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है, जिससे एक ही परिवार के कई सदस्य बीमार हो रहे हैं।

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे उबला या साफ पानी पिएं, ताजा भोजन करें और बाहर के कटे-फटे फल व फास्ट फूड से परहेज करें। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ब्यूरो
---
वर्जन ---

जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को 2,384 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। लगभग 200 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित रहे। - डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed