सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Confused by the geography map, questions on political science and history took more time

Karnal News: भूगोल के नक्शे में उलझे, राजनीतिक विज्ञान व इतिहास के प्रश्नों ने लिया अधिक समय

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Confused by the geography map, questions on political science and history took more time
सेक्टर 13 में बने परिक्षा केंद्र से बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की सोमवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा में चार विषयों की तैयारी सफल रही तो किसी ने बताया कि भूगोल में नक्शे और विश्लेषण के प्रश्नों ने उलझाया।
वहीं इतिहास, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र के प्रश्नों के उत्तर लिखने में सबसे अधिक समय लगा, जिससे अन्य प्रश्नों के लिए समय कम मिला। इसके अलावा एमसीक्यू प्रश्न आसान रहे। जिले में परीक्षा 72 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ठंग से संपन्न हुई। सेक्टर-13 के बलदेव जन सेवा दल से परीक्षा देकर निकलते अधिकांश विद्यार्थियों ने पेपर को सामान्य स्तर का बताया। विद्यार्थियों के अनुसार इतिहास के अधिकतर प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से थे और अपेक्षाकृत आसान रहे। अधिकतर प्रश्न स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक सुधार आंदोलनों और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े थे। इतिहास के छोटे और मध्यम उत्तर वाले प्रश्नों को आसानी से हल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शे में लगा समय
नक्शे में विभिन्न स्थानों को पहचान कर चिह्नित करने में कुछ समय लगा। उद्योग, खनिज संसाधन और कृषि से जुड़े प्रश्नों में कई बिंदुओं को स्पष्ट रूप से समझाना पड़ा। - छात्रा छवि
विस्तार से लिखने में लगा समय
राजनीति विज्ञान के प्रश्न लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों और संविधान से जुड़े विषयों पर आधारित थे। कई प्रश्न आसान तो थे लेकिन उनके उत्तर विस्तार से लिखने में समय लगा। - छात्रा रितिका
भूगोल में सोचना पड़ा
इतिहास के प्रश्न आसान थे। हालांकि नक्शे से जुड़े एक प्रश्न में थोड़ा समय लगा। भूगोल में कारण बताने वाले कुछ प्रश्न कठिन थे लेकिन राजनीति विज्ञान के प्रश्न आसान थे। - छात्रा अंशिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed