{"_id":"69c1a41e7f8e7364f2083938","slug":"cow-killers-not-identified-even-after-five-days-anger-karnal-news-c-18-knl1018-870813-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पांच दिन बाद भी नहीं हुई गोकशों की पहचान, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पांच दिन बाद भी नहीं हुई गोकशों की पहचान, रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। क्षेत्र में तीन जगहों पर मिले गोवंश के अवशेष की घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। इससे रोष है। मामले में दो सीआईए और इंद्री पुलिस थाना की टीम जांच कर रही हैं। गोरक्षा दल के सदस्यों ने सोमवार को विधायक रामकुमार कश्यप से मुलाकात की। गोकशों की गिरफ्तारी और गोमाता संरक्षण की मांग की। विधायक ने इंद्री में गोशाला के निर्माण का भी आश्वासन दिया।
गोरक्षक दल के सदस्य मोनू धीमान ने बताया कि विधायक रामकुमार कश्यप ने उन्हें आश्वासन दिया कि गोकशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोमाता के संरक्षण के लिए शहर में गोशाला का निर्माण करवाया जाएगा। फिलहाल बेसहारा नंदी और गायों को नगर पालिका इंद्री के सहयोग से भादसों गांव स्थित गोशाला में भेजा जाएगा। विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि गोवंश के अवशेष मिलना बहुत संवेदनशील मामला है। इंद्री में गोशाला निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। पुलिस गोकशों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
इंद्री थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
Trending Videos