सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Instructions for solving the problems of the disabled

Karnal News: दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions for solving the problems of the disabled
दिव्यांग अधिकार अधिनियम कमेटी की बैठक को संबो​धित करते उपायुक्त उत्तम सिंह । प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में बुधवार को दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत गठित कमेटी की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे दिव्यांगजनों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें और सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करवाएं।
Trending Videos

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दिव्यांग व्यक्तियों के यूडीआईडी कार्ड के आवेदनों का शीघ्र सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और निजी भवन दिव्यांगजनों के लिए बैरियर फ्री होने चाहिए। जहां रैंप की सुविधा नहीं, वहां रैंप बनाए जाए। बैठक में माता प्रकाश कौर वाणी व श्रवण निशक्त जन कल्याण केंद्र व तपन पुनर्वास केंद्र के प्रतिनिधियों ने बच्चों के लिए शिक्षा के साथ बेहतर कौशल विकास की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उप सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुहाड़, डीए डॉ. पंकज, तपन पुनर्वास केंद्र की निदेशक डॉ. सुजाता, सहायक निदेशक दीपिका, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed