सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fight between two parties over land dispute in Karnal

Haryana Crime: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, एक शख्स की मौत; 8 लोग घायल

माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

Fight between two parties over land dispute in Karnal
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करनाल के गांव मुंडो गढ़ी और सदरपुर के बीच जमीनी विवाद को लेकर वीरवार को दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। घटना में 8 लोगों के घायल होने की जानकारी है। वहीं, एक 65 साल के शख्स की भी मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, कुछ घायलों को इलाज के लिए करनाल रेफर किया गया है।  

Trending Videos


मौके पर फायरिंग होने की भी चर्चा 
जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर फायरिंग होने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कुछ गंभीर घायलों को करनाल रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed