{"_id":"69c4bb0788abd066fe02c04b","slug":"haryana-man-dies-under-suspicious-circumstances-in-kolkata-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के शख्स की कोलकता में संदिग्ध मौत: लिव इन पार्टनर के साथ मिला शव, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के शख्स की कोलकता में संदिग्ध मौत: लिव इन पार्टनर के साथ मिला शव, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार
23 मार्च को पंकज रूपा दास को घर लाने के लिए कोलकाता गया था। 24 मार्च की दोपहर 12 बजे परिजनों को फोन पर दोनों की हत्या की सूचना मिली।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
लिव इन में रह रहे रोहतक शहर के गांधी कैंप निवासी सब्जी विक्रेता पंकज (45) व कोलकाता की ब्यूटी पार्लर संचालिका रूपा दास के शव मंगलवार को कोलकाता में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। मां विद्यावंती (70) का कहना है कि उनके बेटे पंकज की हत्या की गई है। बुधवार को पंकज के परिजन एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले और बेटे का शव कोलकाता से मंगवाने की गुहार लगाई।
Trending Videos
गांधी कैंप निवासी दीपक ने बताया कि छोटे भाई पंकज कोलकाता की ब्यूटी पार्लर संचालिका रूपा दास के साथ पिछले कुछ माह से लिव इन में रह रहे थे। दोनों की तीन साल पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। 10 दिन पहले ही रूपा दास कोलकाता में परिजनों के पास गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूपा दास के पूर्व पति पर हत्या का शक
23 मार्च को पंकज रूपा दास को घर लाने के लिए कोलकाता गए थे। 24 मार्च की दोपहर 12 बजे परिजनों को फोन पर दोनों की हत्या की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि घटना के समय रूपा दास का पूर्व पति भी वहां देखा गया है। ऐसे में हमें उस पर दोनों की हत्या करने का शक है। परिजनों के साथ एसपी से मिलने आए अनुभूतानंद महाराज ने बताया कि रूपा दास की पहले शादी हो चुकी है। वह पति को छोड़कर पंकज के साथ लिव इन में रह रही थीं। रूपा दास व पहले पति का तलाक नहीं हुआ था। इस कारण वह पंकज से शादी नहीं कर सकती थी। एसपी ने पंकज का शव सुरक्षित लाने में मदद का आश्वासन दिया है।