सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death of Two Cousins in Panipat: Overcome by Fumes While Cleaning Contaminated Water Tank at Factory

पानीपत में दो चचेरे भाइयों की मौत: फैक्टरी में दूषित पानी के टैंक की सफाई करते समय गैस चढ़ी, पहली बार उतरे थे

संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली (पानीपत) Published by: Naveen Updated Thu, 26 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

दो चचेरे भाइयों को फैक्टरी में उन्हें दूषित पानी के टैंक की सफाई करने के काम पर लगाया। दोनों को करीब 20 फीट गहरे टैंक में उतार दिया। जैसे ही वह अंदर गए तो टैंक में बन रही जहरीली गैस की चपेट में आकर उनका दम घुट गया।

Death of Two Cousins in Panipat: Overcome by Fumes While Cleaning Contaminated Water Tank at Factory
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

थाना सनौली क्षेत्र के जलालपुर कुराड गांव के पास कंबल फैक्टरी के दूषित पानी की टैंक की सफाई करने के लिए उतरे दो चचेरे भाईयों नितिन (18) व शिवम (19) की मौत हो गई। दोनों यूपी के शामली जिले के कैराना क्षेत्र के जंधेड़ी गांव के रहने वाले थे। वीरवार को परिवार के ही युवक के साथ काम करने के लिए फैक्टरी आए थे। परिजनों का आरोप है कि बिना सेफ्टी उपकरण के दोनों को 20 फीट गहरे गड्ढे में उतार दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


जंधेड़ी के जोगिंद्र ने बताया कि उनके परिवार का युवक मोनू जलालपुर कुराड गांव के पास मयूर एंटरप्राइजेज फैक्टरी में काम करता है। सोमवार को शिवम व नितिन भी उसके साथ काम करने के लिए आए थे। सुबह करीब 10 बजे वह दोनों फैक्टरी पहुंचे। फैक्टरी में उन्हें दूषित पानी के टैंक की सफाई करने के काम पर लगाया। दोनों को करीब 20 फीट गहरे टैंक में उतार दिया। जैसे ही वह अंदर गए तो टैंक में बन रही जहरीली गैस की चपेट में आकर उनका दम घुट गया। जिससे वह बेसुध हो गए और अंदर की गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो एक अन्य व्यक्ति को कमर में रस्सी बांधकर टैंक में उतारा गया। उसने दोनों को बेसुध हालत में पड़ा देखा और बाहर इसकी सूचना दी। इसके बाद खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को बाहर निकालकर शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed