सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Petrol pumps on the verge of running dry as companies are giving away only a small amount of oil after taking full payment.

Panipat News: भुगतान पूरा लेकर तेल थोड़ा दे रही कंपनी, ड्राई होने के कगार पर पेट्रोल पंप

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps on the verge of running dry as companies are giving away only a small amount of oil after taking full payment.
संजीव चौधरी।
विज्ञापन
पानीपत। पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कंपनियों पर अग्रिम भुगतान के बाद भी पूरा तेल न देने के आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन ने इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। एसोसिएशन का मानना है कि रबी के सीजन में डीजल की खपत बढ़ जाती है। कंपनियों को तेल की मात्रा बढ़ानी चाहिए थी। प्रदेश में इसका उलटा किया जा रहा है, इससे कुछ पंप ड्राई हो चुके हैं।
Trending Videos

पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों (आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल) पंप डीलरों से अग्रिम भुगतान लेने के बाद तेल की आपूर्ति पूरी नहीं जा रही है। इस कारण प्रदेश के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। पानीपत में ही 10 से 12 पंप ड्राई हैं। प्रदेश में करीब चार हजार पंप हैं। बाकी जिलों में भी अनुमानित इतने ही पंप ड्राई हुए हैं। कंपनी के बिक्री अधिकारी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आपूर्ति कम करने की बात कह रहे हैं ऐसे में तेल कंपनियों के ऑयल सप्लाई डिपो में टैंकरों की लंबी कतार लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं की फसल की कटाई शुरू होने वाली है। अब खेतों में कंबाइन और ट्रैक्टर चलेंगे। कृषि क्षेत्र में भी डीजल की मांग बढ़ गई है। पंपों पर अपेक्षाकृत तेल नहीं है। संजीव चौधरी ने कहा कि उन्हाेंने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया है। वे इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत कराएंगे। एसोसिएशन कंपनी अधिकारियों से भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव चौधरी।

संजीव चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed